राजस्थान में मानसून मेहरबान, जयपुर समेत इन जिलों में बरसेंगे मेघ... अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून मेहरबान, जयपुर समेत इन जिलों में बरसेंगे मेघ... अलर्ट जारी

जयपुरः राजस्थान में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जयपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक, कोटा, बूंदी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही एक दो दौर भारी बारिश के होने की संभावना है. आगामी 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  

प्रदेश के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर शहर, दौसा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़, पाली, राजसमंद, सिरोही, जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा चलने की संभावना है.