राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ​​​​​​​पहुंची जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी, कल जाएंगी मेहंदीपुर बालाजी

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंची. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन पहुंचीं. 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजभवन में अभिनंदन किया. राजभवन पहुंचने पर राष्ट्रपति का अभिनंदन और स्वागत किया गया. राज्यपाल ने राष्ट्रपति की अगवानी करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया. राष्ट्रपति ने राज्यपाल की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. 

आपको बता दें कि जयपुर से कल सुबह 9:15 बजे राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होंगी. जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होंगी. मेहंदीपुर बालाजी में पूजा अर्चना के बाद हेलीकॉप्टर से वापस जयपुर एयरपोर्ट लौटेंगी. फिर 11 बजे एयरपोर्ट के अंदर से ही उदयपुर के लिए रवाना होंगी. 

विशेष विमान से उदयपुर के लिए रवाना होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. सबसे पहले हरि मंदिर में दर्शन करेंगी. इसके बाद लखपति दीदी सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मू भाग लेंगी. जहां उनके स्वागत में ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी.

राष्ट्रपति हेलीपैड पर वायुसेना के हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगी. पुलिस थाने के पास करीब 10 बीघा भूमि में 4 हेलीपैड बनाए गए है. वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है.