राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: CM भजनलाल शर्मा बोले- कांग्रेस ने तुष्टिकरण के सिवाय कुछ नहीं किया

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: CM भजनलाल शर्मा बोले- कांग्रेस ने तुष्टिकरण के सिवाय कुछ नहीं किया

जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. राजस्थान सरकार के दो वर्ष प्रगति और उत्कर्ष 2024-25-2026 के प्रतिवेदन पर चर्चा हो रही है. सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में कहा कि पहली बार सरकार ने सदन में अपनी सरकार का दो साल का रिपोर्ट कार्ड रखा है. 

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का विजन सबका साथ सबका विकास पर हमने विकास कल्याण के कार्य किए. जनता के बीच राजनीतिक दल का उत्तरदायित्व होता है. अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दे. हमने पहले साल भी रिपोर्ट कार्ड दिया. दूसरे साल भी रिपोर्ट कार्ड दिया. हमने चुनौती दी थी विपक्ष को आप आए और बहस करें. लेकिन इनके पास कहने को कुछ नहीं है.

कांग्रेस की कार्यों की पुस्तक देखकर बात करने की हिम्मत नहीं:
संकल्प पत्र 2023 के 392बिंदुओं में से 73प्रतिशत की क्रियान्विति पूरी कर ली है. कांग्रेस की कार्यों की पुस्तक देखकर बात करने की हिम्मत नहीं है. सरकार के 2 साल बनाम 5 साल पर आते पूर्व सीएम, सदन में आते और अपनी बात रखते. लेकिन उन्होंने तो इन्हें भेज दिया. सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में प्रतिवेदन दिखाया. कांग्रेस राज के पहले दो सालों की बीजेपी राज के दो सालों से तुलना की. सीएम ने कांग्रेस समय के कामों को जीरो, जीरो बताया.

कांग्रेस ने तुष्टिकरण के सिवाय कुछ नहीं किया:
सीएम ने आगे ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के सिवाय कुछ नहीं किया. मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास कुछ कहने को नहीं है. आप जनता के बीच जाइए. एक-एक वादे को हम पूरा करेंगे. सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन कांग्रेस की अंदरूनी कलह की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के बीच आपस की लड़ाई है. इसलिए  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को डोटासरा जी नहीं बोलने देना चाहते थे.

आज सदन में कांग्रेस की लड़ाई सामने आ गई:
सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि  ये कितना भी जोर लगाएं. ये मेरी आवाज को नहीं दबा सकते. आज सदन में कांग्रेस की लड़ाई सामने आ गई है. नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने ही जाल बिछाया है. उस जाल में जूली जी फंस गए हैं. जूली जी को हम सुनना चाहते थे. लेकिन ऐसा दूसरी बार हुआ. जब कांग्रेस के विधायकों ने ही उन्हें नहीं बोलने दिया.

-इस दौरान सदन में स्पीकर देवनानी ने फिर विपक्षी सदस्यों से वेल में नारे लगा रहे कांग्रेस के विधायकों से कहा आप सब अपनी सीट पर जाएं. हाउस को ऑर्डर में लाएं.