जयपुर: सरदार @150 यूनिटी मार्च कार्यशाला का आयोजन किया गया. SMS इण्डोर स्टेडियम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यशालाओं में आने वालों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी जिलों में जाकर अभियान को संचालित करे. माताएं बहनें भी आगे आकर अभियान में भागीदारी निभाए. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार @150 अभियान एक जनजागरण अभियान है. ये अवसर उस पुरुषार्थ को नमन करने का है. जिसने देश को बंटने नहीं दिया और एक रखा.
युवा उनके विचारों को आत्मसात करे. मोबाइल फोन से लेकर सोशल मीडिया पर सरदार पटेल को याद करे. मैं भी पदयात्रा में जाऊंगा. गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक में युवाओं के साथ जाऊंगा. सरदार पटेल के योगदान को नई पीढ़ी जाने ये जरूरी है.सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का अधूरा सपना पूरा करने का काम पीएम मोदी ने किया. कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है. पीएम मोदी ने कश्मीर को अक्षुण्ण रखा.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश आजाद हुआ लेकिन अलग-अलग रियासतों में बंटा हुआ था. उस समय कश्मीर को भी स्वतंत्र रख दिया था. हैदराबाद ने भी ऐसा करने का प्रयास किया. लेकिन सरदार पटेल ने साम दाम दंड भेद की रणनीति अपनाई. जोधपुर को लेकर भी चर्चा थी. लेकिन सरदार पटेल ने जोधपुर को हिंदुस्तान में रखने के लिए बाध्य किया. इसी कारण मैं भी आज हिंदुस्तान का नागरिक हूं. सरदार पटेल के कारण देश एक रहा, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कूटनीतिक विफलता कश्मीर को लेकर थी. लेकिन पंडित नेहरू को सरदार पटेल ने बाध्य किया. सरदार पटेल ने नेहरू जी को चेताया और जगाया. तब जाकर कश्मीर बच सका.
मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हमारा देश रियासतों में बंटा था. बांटने की कोशिश हुई. ऐसे समय में पूरे राष्ट्र को एकजुट करने का काम यज्ञ के बराबर था.सरदार पटेल ने ये काम किया. आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना मोदी जी की है. आत्मनिर्भर भारत की कल्पना मोदी जी ने की. जो यहां कार्यशाला में आए. वो चिन्हित करके यहां आए. एक भारत में हम सब जिनके दिल में भारत बसता है. हमारी पार्टी और सरकार एक साथ मिलकर ये कार्यक्रम करेगी.