जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश का सड़क तंत्र मजबूत बन रहा है. राजस्थान में सड़कों के विकास को नई दिशा और गति मिली. 24 हजार 976 करोड़ रुपए से 36 हजार 140 किलोमीटर सड़क निर्माण का ऐतिहासिक कीर्तिमान है. राज्य के हर जिले में सुगम एवं सुरक्षित यात्रा की दिशा में ठोस कदम है. मुख्यमंत्री के विजन से गांवों से शहर तक सड़कों का मजबूत नेटवर्क फैल रहा है.
12 हजार 391 सड़क कार्य स्वीकृत, 14 हजार 816 करोड़ की लागत से 28,600 किमी सड़कें बनेंगी. 1,564 गांव और बसावटों को सड़कों से जोड़कर ग्रामीण तंत्र को मजबूती मिली. 3,543 किमी मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 1,328 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी. 327 अटल प्रगति पथों के निर्माण हेतु 813 करोड़ रुपए स्वीकृत दी. राज्य में 6,249 किमी राज्य राजमार्गों का विकास कार्य पूर्ण हुए.
8 राज्य राजमार्गों पर 2,547 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य जारी है. 5 हजार किमी से अधिक सड़कों को मुख्य जिला सड़क के रूप में क्रमोन्नत किया गया. राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण से आसान आवागमन हुआ. 600 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग बनकर तैयार, 457 किमी पर कार्य जारी है. रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाने हेतु आरओबी-आरयूबी निर्माण को रफ्तार मिली. 10 आरओबी, 14 आरयूबी और 11 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा होगा. डबल इंजन सरकार में राजस्थान की सड़कें विकास की नई मिसाल बन रहीं.