SMS Hospital Fire : सड़क हादसे में घायल मरीज ने ऑक्सीजन सपोर्ट हटाते ही तोड़ा दम… बेटे की मौत को लेकर बोले परिजन

जयपुर : राजस्थान के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल का ट्रॉमा सेंटर में कल देर रात भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है. इन्हीं में एक थे दिगंबर जोकि सड़क हादसे में गंभीर घायल होने के बाद उन्हें SMS के ICU में रेफर किया गया था जोकि वहां ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. 

लेकिन जैसे ICU वार्ड में आग लगी तो उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया गया जिससे उनकी सांसें भी रुक गई और दिगंबर ने दम तोड़ दिया. दिगंबर की मौत के बाद उनके परिजन अस्पताल के बाहर शव के पास बैठकर फूट-फूटकर रोते रहे.

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों मे से एक ने दर्दनाक मंजर को बयां करते हुए बताया कि 11:20 बजे के आसपास ICU में धुआं दिखने लगा था. इस बारे में उसने मौजूद स्टाफ और चिकित्सकों को सूचना दी. लेकिन स्टाफ ने कहा कि मशीन गर्म हो गई होगी जिसके चलते धूंआ आ रहा है. जिसके कुछ ही देर बाद ही धूंआ ज्यादा हो गया और स्टाफ के लोग भाग निकले.