भारतीय शेयर बाजार में आज ब्लैक मंडे, BSE और NSE सूचकांक में रही खासी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आज ब्लैक मंडे, BSE और NSE सूचकांक में रही खासी गिरावट

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज ब्लैक मंडे रहा. BSE और NSE सूचकांक में खासी गिरावट रही. BSE सूचकांक 2222.55 अंक गिरावट के साथ 78759.40 अंक पर बंद हुआ. 

NSE सूचकांक 662.10 अंक गिरावट के साथ 24055.60 अंक पर बंद हुआ. बाजारों में गिरावट के कारण निवेशकों की पूंजी में करीब 10 लाख करोड़ की गिरावट आई. राजस्थान के निवेशकों की शेयर बाजार में लगी पूंजी में करोड़ों की गिरावट आई.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंडी में शिकार होने के कारण वैश्विक बाजार में गिरावट बताई जा रही है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने इस गिरावट को और हवा दी है. शेयर बाजार विशेषज्ञ अब बाजार में मंदी की आहट सुन रहे हैं. 

बता दें कि आज सुबह मार्केट खुलते ही ताश के पत्तों की तरह बाजार बिखर गया. सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट हुई. जापान के स्टॉक एक्सचेंज निक्केई में भी 7 फीसदी की गिरावट हुई. बैंक ऑफ जापान में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से गिरावट हुई.

वहीं ईरान-इजरायल में बढ़ते तनाव का असर बाजार पर दिखा. मीडिल ईस्ट में तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट प्रभावित हो रहा है.