भरतपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, हादसे में महिला और पुरुष ने मौके पर तोड़ा दम

भरतपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, हादसे में महिला और पुरुष ने मौके पर तोड़ा दम

भरतपुर: भरतपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में महिला और पुरुष ने मौके पर दम तोड़ दिया. ट्रक जयपुर से आगरा की तरफ जा रहा था. सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ट्रक से टकराई. 

ट्रक और डिवाइडर के बीच में आने से हादसा हुआ. सारस पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची.सारस चौराहे की घटना है. आपको बता दें कि भरतपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई. 

सड़क दुर्घटना में मृतक महिला और व्यक्ति की पहचान हुई. मृतक नेत्रपाल गुर्जर गांव हेलक निवासी और उसकी पत्नी कृपा दोनों की पहचान हुई. दोनों पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हुई. पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.