अब राजस्थान को झुलसाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

अब राजस्थान को झुलसाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

जयपुरः अब राजस्थान को गर्मी झुलसाएगी. मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. रविवार को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, और कोटपूतली-बहरोड़ में लू चली. आज भी 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 

जिसका असर 23 अप्रैल तक रहेगा. रविवार को 9 शहरों में दिन का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. कोटा 42.1 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. जबकि जयपुर में भी पारा 40.2 डिग्री तक पहुंचा.