जयपुरः जेडीए के 27 जोनों के निर्धारण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जोन 1 से 8 तक की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं होगा. इन आठों जोनों की सीमाएं पहले की तरह यथावत रहेंगी. जोन संख्या 9 से 27 तक सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण होगा. जेडीए जोनों के पुनर्गठन के इसी हफ्ते आदेश जारी करेगा, जेडीए प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है.
जोन 9 से लेकर 14 तक की सीमाओं में फेरबदल किया जाएगा. पुराना इलाका शामिल करते हुए कुछ सीमाओं में बदलाव होगा. मौजूदा पीआरएन उत्तर प्रथम व द्वितीय को मिलाकर एक जोन बनेगा. इन दोनों जोनों को मिलाकर जोन संख्या 15 बनेगा.
इसी तरह पीआरएन दक्षिण प्रथम व द्वितीय को मिलाकर जोन बनेगा. इन दोनों जोनों को मिलाकर जोन संख्या 16 बनेगा. जोन संख्या 17 से 27 में शामिल किए जाएंगे. जेडीए रीजन में शामिल नए गांव प्रमुख तौर पर शामिल किए जाएंगे. इन 11 जोनों में नए गांव शामिल किए जाएंगे.