जयपुर : राजस्थान का बजट कल पेश होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बार भी प्रदेश को कई सौगातें देंगे. इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों, गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कार्यों की अनेकों घोषणाएं होंगी.
बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव है. नौकरियों में सिलेक्श्न प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा संभव है. किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की घोषणा संभव है. हजारों नई सहकारी समितियां, लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा संभव है.
रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा हो सकती है. बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार हैं. रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद, जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर घोषणा संभव है. जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान की संभावना है.
राजस्थान का बजट कल होगा पेश
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बार भी देंगे प्रदेश को कई सौगातें
-इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों,
-गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास कार्यों की होंगी अनेकों घोषणाएं
-बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव
-नौकरियों में सिलेक्श्न प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा संभव
-किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की घोषणा संभव
-हजारों नई सहकारी समितियां, लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा संभव
-रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास के लिए हो सकती घोषणा
-बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार
-रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद, जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर घोषणा संभव
-जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान की संभावना