पेपरलेस विधानसभा के बाद डिजिटल सदन, विधायकगण करेंगे डिजिटल हस्ताक्षर, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः अब स्याही या जेल पेन नहीं बल्कि स्टायलस पेन से विधायक हस्ताक्षर करेंगे. अगले माह की एक तारीख से विधानसभा में ये नवाचार शुरु हो जाएगा. स्पीकर वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा की समितियों को बैठकों में विधायकगण आईपैड पर स्टायलस पेन की सहायता से डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे.

राजस्थान विधान सभा के सदस्यगण अब डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे. विधानसभा की समितियों को बैठकों में विधायक आईपैड पर स्टायलस पेन की सहायता से डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे. राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की यह पहल विधान सभा को डिजिटल बनाये जाने की दिशा में नया कदम है.  देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में डिजिटल हस्ताक्षर की यह नई व्यवस्था आगामी एक दिसम्बर से आरम्भ होगी

___राजस्थान विधानसभा में डिजिटल युग ___
देवनानी की डिजिटल सदन की पहल विधानसभा के आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण चरण
इस व्यवस्था के तहत सदन की कार्यसूची, प्रश्नोत्तर, विधेयक, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल से संबंधित सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं
सदन की कार्यवाही पूरी तरह पेपरलेस हो रही है
जिससे समय, संसाधन और श्रम की बचत के साथ पारदर्शिता में वृद्धि हुई है
विधायक अपने टैबलेट/आई-पैड पर त्वरित रूप से दस्तावेज प्राप्त कर चर्चा में भाग ले रहे
 विधानसभा के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों का डिजिटल अभिलेख 

विधान सभा के पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों की इंटरैक्टिव प्रोफाइल,पुरानी संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक इतिहास का डिजिटल प्रदर्शन हो रहा अत्याधुनिक स्क्रीन, मल्टीमीडिया सामग्री और टच स्क्रीन डिस्प्ले की व्यवस्था से युवा शोधार्थी, विद्यार्थीयो को फायदा मिल रहा.