VIDEO: राजस्थान विधानसभा में उठे “जमीनी” मामले, राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में आज राजस्व की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान विधायकों ने कई अहम मुद्दे उठाए .  भाजपा विधायकों में पिछली कांग्रेस राज में घोटाले का आरोप लगाया, तो कांग्रेस ने राजस्व विभाग को पंगु बनाने की बात उठायी . बहस के दौरान ओरण की जमीनों को बचाने की भी अपील की गई . 

बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने पिछली कांग्रेस सरकार पर चारागाह जमीन के गलत तरीके से आवंटन कर 400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया.चारागाह की जमीन नहीं दे सकते थे, लेकिन मुआवजे के नाम पर जमीन दी. इसके दोषी अफसरों के खिलाफ तत्कलीन सीएम अशोक गहलोत ने कार्रवाई ड्रॉप कर दी! वही कांग्रेस के नरेंद्र बुड़ानिया ने कहा कि मंत्री की हालत यह है कि पटवारी या तहसीलदार का ट्रांसफर नहीं कर सकता . रेवन्यू बोर्ड के पास कानूनी अधिकार ही नहीं है . निर्दलीय विधायक रवींद्र भाटी ने ओरण की जमीन बचाने की माँग करते हुए कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आगे घुटने टेक दिए है .

इनके अलावा भी कई विधायकों में अहम मुद्दे उठाये . कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने झुंझुनूं के प्रभारी मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए. रीटा चौधरी ने कहा- मेरे क्षेत्र मंडावा में हवेलियों और जमीन कब्जे करने के लिए माफिया सक्रिय हैं. मैंने इसकी शिकायत कई जगह की. प्रभारी मंत्री को भी फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया. प्रभारी मंत्री हवेलियों पर कब्जा करवाने सहित कई तरह के गलत कामों में लिप्त हैं. निर्दलीय यूनुस ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान से हिंदुस्तान जो आए, उनके लिए अधिनियम बने. मंदिरों के पुजारियों की मांगो पर भी सरकार गंभीरता से विचार करे.