जयपुर : प्रदेश में एसआईआर पूरा होने के साथ जारी हुई अंतिम मतदाता सूची में 199 विधानसभा क्षेत्रों में प्रारूप प्रकाशन से पहले की स्थिति से तुलना करें तो 31 लाख 36 हजार 286 में वोटर्स के नामों की कटौती हुई है तो वहीं प्रारूप प्रकाशन के बाद से तुलना करें तो कुल 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अन्तिम प्रकाशन में 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 0.82 प्रतिशत की दर से 4,35,061 की वृद्धि हुई है. साथ ही लिंगानुपात में 2 अंकों की वृद्धि हुई है.
राजस्थान में एसआईआर की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई है.
SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह है डाटाबेस
-मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 पुरुष 2,69,57,881, महिला 2,45,61,486 तथा 562 ट्रांसजेंडर शामिल
-प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अन्तिम प्रकाशन में 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई है जो 2.08 प्रतिशत है
-ड्राफ्ट पब्लिकेशन से पहले थे 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 मतदाता.
-ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय 5 करोड़ 4 लाख 71 हजार 324 वोटर.
-और अब फाइनल वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 वोटर.
-इस तरह जहां ड्राफ्ट पब्लिकेशन के पहले की स्थिति से 31 लाख 36 हजार 286 में वोटर्स की कटौती हुई है तो वहीं ड्राफ्ट प्रकाशन के समय की स्थिति से 10 लाख 48 हजार 605 मतदाता बढ़े.
27 अक्टूबर 2025 को मतदाता थे 5,46,56,215
ड्राफ्ट सूची में शामिल ना हुए मतदाता (ASD) 41,84,891
16 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाता 5,04,71,324
ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद जोड़े गये कुल नये मतदाता 12,91,365
ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद हटाये गये कुल मतदाता 2,42,760
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाता 5,15,19,929
-राज्य में जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 3.45 प्रतिशत, फलौदी 3.22 प्रतिशत,
-भरतपुर 2.78 प्रतिशत, सिरोही 2.72 प्रतिशत व बूंदी 2.71 प्रतिशत कुल मतदाताओं में वृद्धि हुई है
-अन्तिम प्रकाशन में लिंगानुपात में 2 अंकों की वृद्धि हुई है,
-जो प्रारूप प्रकाशन के समय 909 से अन्तिम प्रकाशन के समय 911 हो गया है
-राज्य में जयपुर जिले में 7 अंक, कोटा में 6 अंक, अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ और बारां में 4 अंक की वृद्धि हुई है
-प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अन्तिम प्रकाशन में युवा मतदाताओं (18 से 19 वर्ष आयुवर्ग) की संख्या में 4,35,061 की वृद्धि हुई है, जो 0.82 प्रतिशत है.
इस बड़े अभियान को सभी 41 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), 199 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 1651 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 61,136 बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ), लाखों वॉलियन्टर्स और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की पूर्ण भागीदारी के माध्यम से सफल बनाया गया. इसमें उनके जिला अध्यक्ष और उनके द्वारा नियुक्त 1,08,252 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) शामिल रहे.
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली-2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटो रहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई.
कोई भी मतदाता यह सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से देख सकता है, इसके लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई.
विशेष गहन परीक्षण प्रक्रिया समझाने और उन्हें पूरी जानकारी देते रहने के लिए राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की गईं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / बीएलओ ने पात्र मतदाताओं की पहचान करने के उद्देश्य से ASD मतदाताओं की बूथ-स्तरीय सूचियां राजनीतिक दलों के साथ साझा की. साथ ही ड्राफ्ट मतदाता सूची भी सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई. साथ ही ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न किए गए नामों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान तथा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित की गई.
विशेष गहन परीक्षण में संविधान के अनुच्छेद 326 और निर्वाचन आयोग के आदर्श वाक्य "कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो" के अनुरूप कार्यवाही की गई.
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है, जो लगातार जारी है, इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6 मय घोषणा (अनुलग्न-IV), 7 और 8 ECINet App/ Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है.
मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट को अन्तिम प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में दोष अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं.
अन्ता विधानसभा की मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 12.03.2026 को किया जाएगा.
ड्राफ्ट सूची में शामिल ना हुए मतदाता यानि ASD वोटर 41,84,891 थे तो वहीं ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 2 लाख 42 हजार 760 मतदाता हटाए गए थे.