मौसम में आए बदलाव ने फिर से बढ़ाई किसानों की चिंता, ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को होगा नुकसान

मौसम में आए बदलाव ने फिर से बढ़ाई किसानों की चिंता, ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को होगा नुकसान

जयपुरः प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हुआ है. मौसम में आए बदलाव ने फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसानों ने कहा कि बारिश से फसलों को फायदा होगा. लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाएं फसलों पर पड़ेगी भारी. ओलावृष्टि से सरसों, चना और गेहूं की फसल को नुकसान होगा. उधर, सब्जी की फसलों को भी नुकसान जमकर हो सकता है. तेज हवाओं के चलते सरसों की पकी फसल आड़ी पड़ेगी. 

वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से मौसम में बदलाव हुआ है. नए सिस्टम के असर से राजधानी में बारिश का दौर शुरू हुआ है. तेज हवा और बिजली चमकने के साथ सुबह 4 बजे से बरसात हो रही है. जयपुर सहित आसपास के इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही है. बारिश के साथ चली हवा में भी ठंडक घुली है. 

वहीं कल देर रात को कई जिलों में हल्की बारिश हुई. बीकानेर, नागौर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. मौसम के बदलाव से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई. आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.