जयपुरः राजस्थान में एक सप्ताह मौसम साफ है. बारिश की संभावना नहीं है. अगले 48 घंटे में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है दिन में गर्मी, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंडक से मौसम सुहावना रहा. कल पूरे राज्य में रही दिनभर तेज धूप, पश्चिमी जिलों में ज्यादा गर्मी रही. 36.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म रहा.
जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में 34 से 35 डिग्री के बीच तापमान रहा. अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने लगी है, जयपुर-अजमेर में पारा 34 से 35 डिग्री के बीच. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.