चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा हुई संपन्न, सभी 6 पारियों में 85.68 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा हुई संपन्न, सभी 6 पारियों में 85.68 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

जयपुरः चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है. 38 जिलों में 6 पारियों में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा हुई. 53 हजार 749 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित हुई. 

सभी 6 पारियों में 85.68 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे. 3 लाख 53 हजार 868 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. कुल पंजीकृत 24 लाख 71 हजार 66 अभ्यर्थियों में से 21 लाख 17 हजार 198 अभ्यर्थी उपस्थित रहे.