Aaj Ka Rashifal : उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा आज इन राशि के लोगों का दिन, इनको मिलेगी हर काम में सफलता, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा आज इन राशि के लोगों का दिन, इनको मिलेगी हर काम में सफलता, पढ़ें अपना राशिफल

जयपुरः ज्योतिष, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार 18 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12 राशि वालों के लिए आज क्या खुशखबरी है? जानिए आज का राशिफल

मेष राशि  
आपका दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक है. शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में बेचैनी रहेगी. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करें नहीं तो किसी से आज कहासुनी हो सकती है. आपको किसी धार्मिक और शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. पिता की सलाह से आज आपको लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नए कार्य सौंपे जा सकते हैं. अपने प्रिय के साथ रिश्ते सामान्य बनाए रखने के लिए आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. साझेदारी के काम में आपको आज सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है.

वृषभ राशि 
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से पक्ष में कहा जा सकता है. आज किसी भी तरह का कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अनुकूल रहेगा. दफ्तर में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं. लेकिन आज आप काम को समय पर करने की बजाय टालने की कोशिश कर सकते हैं. सेहत के मामले में आपको ध्यान रखना होगा. थकान महसूस होने के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा. आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. धर्म अध्यात्म के काम के लिए आज आप समय निकालेंगे और देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं. लव लाइफ में आज आपको अपने रिश्ते को सावधानी से संभालना होगा क्योंकि पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता हैं. बढ़ते खर्चों के कारण चिंता रहेगी.

मिथुन राशि 
आज का दिन मिथुन राशि वालों का आनंद और उल्लास से बीतेगा. मित्रों से मुलाकात हो सकती है. जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें आज वाहन सुख मिलेगा. नए वस्त्र खरीदने और पहनने का अवसर मिलेगा. आपको सामाजिक मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी. आपको उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख भी आज प्राप्त होगा. लव लाइफ में आज दीर्घकालिक संबंध सुनिश्चित करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी. आज आप दूसरों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते नजर आ सकते हैं. पेशेवर मोर्चे पर आपको लोगों से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए. सहकर्मियों के व्यवहार की वजह से मन परेशान हो सकता है.

कर्क राशि 
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. हालांकि, आपको वांछित लाभ पाने के लिए आज आज अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम करना होगा. सितारे कहते हैं कि आज आप परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. आपको परिवार के लोगों को आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा. आप पूर्ण मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. सेहत के मामले में आज स्थिति थोड़ी कमजोर है सर्दी-खांसी होने की आशंका रहेगी. कार्यक्षेत्र में आज आप अपने विरोधियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे. व्यय की मात्रा अधिक रहेगी, जिस पर कंट्रोल करने की जरूरत है.

सिंह राशि 
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा. आज आप अधिक कल्पनाशील रहेंगे और अपनी रचनात्मक क्षमता का लाभ ले पाएंगे. किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन आनंदित होगा. लव लाइफ के मामले में आज सितारे आपके पक्ष में रहेंगे, आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा है. संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा. छात्रों का प्रदर्शन भी आज बेहतर रहेगा. आप आज किसी सामाजिक कार्य अथवा लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे. आर्थिक मामलों में आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि 
आज कन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता और परेशानी हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें, मनमुटाव होने की आशंका है. जीवनसाथी से भी आज आपका मतभेद हो सकता है. लव लाइफ में आज समय अच्छा बना रहेगा. अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, शिक्षा पर फोकस करने की अधिक जरूरत है. वाहन और स्थायी संपत्ति के कामकाज में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बड़े निवेश करने से पहले सभी पक्षों की जांच कर लें. दिन आपका आज खर्चीला रहने वाला है.

तुला राशि 
आज का दिन तुला राशि के लिए खुशनुमा रहेगा. विरोधियों पर विजय पाने में आप आज सफल रहेंगे. आज रिश्तेदारों से मुलाकात भी अच्छी रहेगी. लव लाइफ में आज आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए इससे आपका रिश्ता और बेहतर होगा. प्रेमी की ओर से आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है. आज दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से अति प्रसन्न रहेंगे. धार्मिक यात्रा से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा, कहीं से अचानक धन का लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक राशि 
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी है. आपके लिए सलाह है कि आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. वैसे आज कारोबार व्यवसाय में प्रगति होगी. वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी अन्यथा चाचा ताऊ या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज में आज वर्क लोड अधिक होने से आप थकान और मानसिक तनाव महसूस करेंगे. सामाजिक और धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है. छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मानसिक भटकाव अधिक रहेगा. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

धनु राशि 
आज धनु राशि के जातक अपने निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक अवसर में भाग ले सकेंगे, किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की भी योजना बन सकती है. पारिवारिक जीवन की किसी तनाव और चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. समय आपके लिए लाभकारी बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से आज आपको बचना चाहिए. सलाह है कि खानपान संबंधी लापरवाही से बचें.

मकर राशि 
आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक व्यस्त रहेंगे. पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों पर आज आप धन भी खर्च करेंगे. आपके लिए सलाह है कि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से सोच-समझकर बोलें नहीं तो आपकी कोई बात उनको बुरी लग सकती है. कार्यक्षेत्र में आज मेहनत के बावजूद कम सफलता मिलने से निराशा हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य है. किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम बनेगा. वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है.

कुंभ राशि
नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है. नौकरी और बिजनस में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा. किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी ऐसे में कम परिश्रम से ही आज आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी. संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. विवाह के इच्छुक लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

मीन राशि 
आपको आज नौकरी एवं व्यवसाय में सफलता मिलेगी. उच्च अधिकारियों के अच्छे व्यवहार से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी और उधार दी गई रकम आपको वापस मिलेगी जिससे खुशी मिलेगी. पिता और बड़ों से आपको मार्गदर्शन एवं लाभ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा. आपको सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. दोपहर में आप अपने परिवार के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं.